फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव का बयान: पाकिस्तान से भारत आया लंपी वायरस, हो सकता है मानव निर्मित, जांच की उठाई मांग

Mon, 19 Sep 2022 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पत्रकारों से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कई राज्यों में लंपी संक्रमण तेजी से फैला है। इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। संक्रमण से पशुओं की मौत हो रही है। रामदेव ने आशंका जताई कि यह वायरस मानव निर्मित है और पाकिस्तान से भारत आया है। 
विज्ञापन
बाबा रामदेव(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुधारू पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के वायरस को मानव निर्मित होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि लंपी वायरस पाकिस्तान से भारत पहुंचा है। लिहाजा वायरस की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को भूपतवाला स्थित व्यास धाम में भागवत कथा के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कई राज्यों में लंपी संक्रमण तेजी से फैला है। इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। संक्रमण से पशुओं की मौत हो रही है। रामदेव ने आशंका जताई कि यह वायरस मानव निर्मित है और पाकिस्तान से भारत आया है। 




Uttarakhand Corona Update: 20 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 185 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी रामदेव ने मौसमी बदलाव के साथ फैल रहे डेंगू का जिक्र करते हुए कहा कि पतंजलि ने डेंगू की रोकथाम के लिए रिसर्च किया है। जिसमें गिलोय, एलोवेरा, वेदा ग्रास, अनार और पपीते का पंचामृत रामबाण है। रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक उन्माद और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं। धामी सरकार इन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। 

मदरसे सहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं

स्वामी रामदेव ने उत्तराखंड में मदरसों की जांच कराए जाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले को एकदम सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि मदरसे सहीं हैं तो उनको डरना नहीं चाहिए। 

हरिद्वार वाले भी करें दान और तर्पण 

स्वामी रामदेव ने कहा कि हरिद्वार वालों को भी श्राद्ध, तर्पण, गंगा स्नान, दान पुण्य करते रहना चाहिए। हरिद्वार वाले लेने के लिए ही नहीं देने के लिए भी होने चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि तीर्थों में रहने वाले लोगों को भी तीर्थ में श्राद्ध में तर्पण में, दान में पुण्य में उनकी रुचि होनी चाहिए। पतंजलि में तो लोग खूब देते हैं। उसके लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें