फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : पतंजलि के सहयोग से चल रहा बेस कोविड अस्पताल, आयुर्वेद व एलोपैथी दोनों से हो रहा इलाज

Sun, 30 May 2021 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

तीन मई के बाद 128 मरीज हुए भर्ती, 75 स्वस्थ होकर लौटे, 17 की मौत, 35 मरीजों की हालत गंभीर होने पर दूसरे कोविड अस्पताल रेफर किए।
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेद और एलोपैथी को लेकर योग गुरु स्वामी रामदेव और आईएमए इन दिनों आमने-सामने हैं। लेकिन सरकार और पतंजलि योगपीठ के सहयोग से चल रहे बेस कोविड अस्पताल में दोनों ही पैथी से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


आईएमए की चुनौती : कोरोना की तीसरी लहर में बाबा रामदेव संभालें स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा

तीन मई से शुरू हुए कोविड अस्पताल में अब तक कुल 128 मरीज भर्ती हुए। आयुर्वेद और एलोपैथी के संयुक्त उपचार से 128 में से 75 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 35 की हालात गंभीर होने पर दूसरे कोविड अस्पतालों को रेफर किया गया। 17 की मौत हुई और अब अस्पताल में एक ही मरीज भर्ती है। 
विज्ञापन


हरिद्वार : रामदेव ने एलोपैथी पर बोला हमला, कहा- ड्रग माफिया के हाथों में दुनियाभर की सरकारें

मालूम हो कि मेला प्रशासन ने कुंभ के लिए डेढ़ सौ बेड का अस्पताल तैयार किया था। कुंभ के बाद कोरोना के केस बढ़ने पर इस बेस अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया। डेढ़ सौ बेड वाले अस्पताल का तीन मई को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और स्वामी रामदेव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। अस्पताल में एलोपैथी और पतंजलि योगपीठ के डॉक्टरों की ओर से आयुर्वेद से मरीजों का निशुल्क उपचार शुरू हुआ था।

विज्ञापन

एलोपैथी विधि से उपचार को सरकार ने एलोपैथी के 15 डॉक्टर, सात फार्मेसिस्ट और 15 स्टाफ नर्स का स्टाफ रखा है। वहीं, पंतजलि योगपीठ की ओर से 12 डॉक्टर, 10 स्टाफ नर्स, 50 वार्ड बॉय आयुर्वेदिक उपचार करने के साथ ही 50 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

पतंजलि का स्टाफ कोरोनिल कोरोना किट से लेकर अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों से मरीजों का इलाज करता है। पतंजलि योगपीठ ने निशुल्क दवाइयों के लिए एक आयुर्वेदिक दवा का स्टोर भी खोला है। 

पतंजलि निशुल्क भोजन और कराती है योग  
अस्पताल में पतंजलि योगपीठ की ओर से रसोई खोली गई है। मरीजों और अस्पताल के समस्त स्टाफ को सुबह, दोपहर और रात का भोजन निशुल्क दिया जाता है। इसके अलावा पतंजलि के योगाचार्य मरीजों को योगाभ्यास भी कराते हैं। 

एलोपैथी और आयुर्वेदिक विधि से कोरोना मरीजों का उपचार होने से अधिकांश मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। फिलहाल संक्रमण नियंत्रण में होने से मरीजों की संख्या अन्य अस्पतालों में भी कम ही है। स्वामी रामदेव के सहयोग से अस्पताल में व्यवस्थाओं को संचालन में काफी मदद मिली है।
- दयानंद सरस्वती, नोडल अधिकारी, बेस कोविड हॉस्पिटल हरिद्वार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें