भगवान आशुतोष के बाहर ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। अब अगले छह माह बाबा केदार धाम में ही अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए है। शासन, प्रशासन व पुलिस के कई आला अधिकारी भी धाम पहुंच चुके है।
बारह कुंतल गेंदे के फूल और बेल पत्री की मालाओं से केदारनाथ मंदिर को सजाया गया है। मंदिर मार्ग और परिसर को भी भव्य बनाया गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कपाट खुलने की परंपरा को धार्मिक और सांस्कृतिक रुप से यादगार बनाया जाएगा।