कुछ बीएड अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके
इसके अलावा विभाग में बेसिक शिक्षकों के 2,354 अन्य पद खाली चल रहे हैं। शिक्षक भर्ती के 1,250 पदों पर बीएड अभ्यर्थियों को रखा जाए या नहीं इसके लिए विभाग की ओर से न्याय विभाग से सुझाव मांगा गया है। विभाग की ओर ये यह भी कहा गया कि पूर्व में कुछ बीएड अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके हैं।
बीएड अभ्यर्थियों को न रखा तो कुछ शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त
शिक्षा विभाग की ओर से 3,099 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। यदि विभाग की ओर से इस भर्ती में से शेष बचे 1,250 पदों पर बीएड अभ्यर्थियों को न रखा गया, तो लगभग 70 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: बाबा केदार को मिला अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, धाम में होगा भव्य समारोह
पहले की तरह मेरिट के आधार पर होगी भर्ती
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो साल का कोर्स पूरा करने वाले डीएलएड अभ्यर्थियों की पूर्व की तरह मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। भर्ती का पैटर्न नहीं बदलेगा।