II
केंद्र को जिले में पहला और राज्य में मिला दूसरा स्थान
I
Iदेहरादून के शमशेरगढ़ आरोग्य मंदिर को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणपत्र दिया गया है। दून के डोईवाला ब्लॉक के अंतर्गत शमशेरगढ़ केंद्र यह अवार्ड पाने वाला जनपद का पहला और राज्य का दूसरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। अवार्ड के तहत केंद्र को तीन साल तक 1,26000 की धनराशि प्रमाणपत्र के साथ दी जाएगी।
I
I
I
Iइस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला है। डॉ. जैन ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में जनपद के अन्य स्वास्थ्य केंद्र भी गुणवत्ता के मामलों में शीर्ष स्थान प्राप्त करें।
I
I
I
Iअपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएचएम डॉ. निधि रावत ने बताया कि 14 जून 2024 को भारत सरकार की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ में पहुंचकर सभी योजनाओं का निरीक्षण किया था। केंद्र में सभी काम मानकों के अनुरूप मिले थे। टीम के अथक प्रयासों से यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।I