फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश : सागर

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में ज्ञापन देने के दौरान मौजूद गरूड़ संगठन के कार्यकर्ता व पदा​धिकारी। स्रोत संग
विज्ञापन
- भारतीय गरूड़ संगठन ने हरबर्टपुर से तहसील तक निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भारतीय गरूड़ संगठन की ओर से हरबर्टपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति भवन से तहसील मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता सहकारी समिति भवन पर एकत्रित हुए जहां से वे हरबर्टपुर चौक होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष सागर कश्यप ने कहा कि देश के सभी महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहों के नामकरण किए गए हैं और उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित हैं लेकिन कश्यप समाज के महर्षि कश्यप की जयंती पर छुट्टी नहीं की जाती है। उन्होंने जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने, उनके नाम से चौक बनाने व कश्यप समाज को राजनीति में सम्मान देने की मांग की। बैरागीवाला के प्रधान विक्की कश्यप, ढकरानी के पूर्व प्रधान मौसम सिंह, प्रशांत कश्यप आदि ने कहा कि सभी राजनीतिक दल उनके समुदाय का वोट लेने के लिए उपयोग करते हैं और सरकार बनने पर उनके योगदान को भुला देते हैं। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी तहसील के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विनोद कश्यप, मुकुल कश्यप, दीपांशु कश्यप, ऋतिक कश्यप, सुमित कश्यप, मनोज कश्यप, अनुज कश्यप, कुलदीप, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें