आईईएस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र को सम्मानित करते नगरवासी। स्रोत जागरूक पाठक
विकासनगर। आईईएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर स्थानीय लोगाें ने वार्ड नंबर आठ निवासी आयुष रोहिला को उनके घर जाकर सम्मानित किया। आयुष ने यूपीएसई आईईएस परीक्षा की वरीयता सूची में 52वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी माता मंजू रोहिला ने बताया कि बेटे ने सपनों को पूरा करते हुए परिवार का मान बढ़ाया है। सभासद भारत कालरा ने बताया कि मेधावी छात्र ने यूपीएसई परीक्षा क्रैक कर नगर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर रामगोपाल गर्ग, उमाकांत अग्रवाल, रामप्रताप महावर, संजीव जैन, राजीव जैन, दिनेश रोहिला, नरेश शर्मा, राजेंद्र टंडन, पारस टंडन, अखिल जैन, शामित जैन, अंशुल गर्ग, अतुल महावर आदि उपस्थित रहे। संवाद