फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरुद्वारे में मत्था टेककर साहिबजादों के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों-बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगतों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और साहिबजादों के बलिदान को याद किया। धार्मिक दीवान की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद रागी जत्थे के सरदार रमन सिंह ने मधुर और वैराग्यमयी आवाज में कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने साहिबजादों की शहादत का वृत्तांत सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार धर्म की रक्षा के लिए मात्र सात और नौ वर्ष की आयु में साहिबजादों ने मौत को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान पूरे विश्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए वीरता और अडिग विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में अरदास की गई और सभी संगतों ने एक पंगत में बैठकर लंगर छका। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सेवादार और बड़ी संख्या में स्थानीय संगत मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें