फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आयुर्वेदिक नर्स भर्ती की राह खुली

Tue, 01 Dec 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार उत्तराखंड गठन के 15 साल बाद आयुर्वेदिक विभाग की परिचारिका संवर्ग की नियमावली जारी हो गई। इससे विभाग के तहत खाली पड़े 95 प्रतिशत से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। चयन प्रशिक्षण की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ओमप्रकाश ने ‘उत्तराखंड आयुर्वेदिक परिचारिका सेवा नियमावली 2015’ जारी कर दी। सीधी भर्ती के 95 प्रतिशत से अधिक पद वर्षों से नियमावली के अभाव में खाली पड़े थे। हालांकि, पुनर्गठन अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश में प्रचलित नियमावली उत्तराखंड में लागू थी, लेकिन विभागीय अधिकारी इस संवर्ग के प्रति लापरवाह रहे।

यही कारण है कि चिकित्सालयों व आयुर्वेदिक कॉलेजों में सीधी भर्ती व पदोन्नति के अधिकांश पद खाली रहे। नियमावली जारी होने के बाद अब प्रशिक्षण प्राप्त उपचारिकाओं की नियुक्ति के साथ पदोन्नति के पद भरने की राह भी खुल गई है। विभाग में फार्मासिस्ट व पंचकर्म सहायक के पदों को मेरिट के आधार पर ही भरने की व्यवस्था है। आवश्यक संशोधन के बाद नियमावली सोमवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें