फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुर्वेद विवि के छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट, डिग्री की सुविधा, इस वेवसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

Sun, 27 Nov 2022 11:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परीक्षा परिणाम अभी तक आयुर्वेद विवि की ओर से सभी कॉलेजों को ई-मेल के माध्यम से भेजे जाते थे। इसके बाद कॉलेजों से छात्रों को उनका रिजल्ट पता चलता था, लेकिन अब विवि ने रिजल्ट व अन्य कार्यों के लिए नई वेबसाइट जारी की है।
विज्ञापन
online - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों को अब रिजल्ट, डिग्री, माइग्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। विवि ने इसके लिए पोर्टल शुरू किया है, जिस पर शनिवार को बीएएमएस 2017 बैच का पहला रिजल्ट भी जारी किया गया।

विज्ञापन


बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस के परीक्षा परिणाम अभी तक आयुर्वेद विवि की ओर से सभी कॉलेजों को ई-मेल के माध्यम से भेजे जाते थे। इसके बाद कॉलेजों से छात्रों को उनका रिजल्ट पता चलता था, लेकिन अब विवि ने रिजल्ट व अन्य कार्यों के लिए नई वेबसाइट जारी की है।

इसका लिंक विवि की मुख्य वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके लिए सभी छात्रों का पंजीकरण कराया गया है। वह अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। किसी भी परीक्षा के एडमिट कार्ड भी इसी वेबसाइट पर मिलेंगे। इस वेबसाइट पर मिलेगी सुविधा: uauresult.in

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रमाण पत्र लेने को आएगा एसएमएस
आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगर किसी छात्र को अपनी डिग्री चाहिए तो उसे वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहीं शुल्क जमा होगा। इसके बाद जब डिग्री तैयार हो जाएगी तो छात्र को एसएमएस आ जाएगा। फिर छात्र अपनी डिग्री विवि आकर ले जा सकेगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए भी यही प्रक्रिया होगी।

विवि के चक्कर काटने से मुक्ति
अभी तक अपने प्रमाण पत्रों के लिए छात्रों को विवि के चक्कर काटने पड़ते थे। छात्र पहले डिग्री के लिए विवि में आकर आवेदन करता था। शुल्क जमा कराता था। इसके बाद डिग्री तैयार होने का अपडेट लेने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। फिर डिग्री लेने आना पड़ता था। इन सभी झंझटों से छात्रों को मुक्ति मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एक क्लिक पर मिलेगी मेडिकल हिस्ट्री, 28 लाख लोगों ने 'आभा' को चुना, दस्तावेज संभालने का झंझट खत्म

निशि पांडेय बनीं विवि टॉपर
आयुर्वेद विवि ने शनिवार को जो 2017 बैच का रिजल्ट जारी किया, उसमें बीएएमएस के 880 छात्र पास हुए। विवि के ऋषिकुल परिसर की छात्रा निशि पांडेय 78.82 प्रतिशत अंकों के साथ विवि टॉपर बनी। हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्रा हिमाद्री रोहेला 78 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और देवभूमि आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र शिवम शर्मा 77.45 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें