फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अयांश और शौर्य बने रोलर स्केटिंग के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से माउंट लिट्रा जी स्कूल में 40वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में राज्य से लगभग 400 स्केटर्स ने अपना हुनर दिखाया। खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन




चार वर्षीय आयु वर्ग में अयांश भंडारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि शौर्यांश भैसोड़ा ने दूसरा और स्वास्तिक वलेचा ने तीसरा स्थान हासिल किया। छह साल से कम आयु वर्ग में शौर्य सक्सैना विजेता रहे। जबकि आयुष्मान भंडारी दूसरे और अयान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में संकल्प रॉय पहले, विराज परमार दूसरे और फैज़ खान तीसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में अगमजोत सिंह पहले, अर्जुन धंधा दूसरे और ईमानदार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में अदा नवाज ने पहला, अयाना यादव ने दूसरा और वेनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि छह वर्ष से कम आयु वर्ग में अधिशका तडियाल ने पहला, हिफ़्ज़ा हैदर ने दूसरा और अनिका वार्ष्णेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में आरोही पंवार ने पहला, अहाना कुलियाल ने दूसरा और आर्याही गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें