फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशन महिपाल के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायक किशन महिपाल ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। देर रात तक गीतों का सिलसिला चलता रहा। रेेंजर्स ग्राउंड में आयोजित 10 दिवसीय मेले के चौथे दिन सोमवार की शाम लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही। किशन ने घुघुति गाना गाया तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया। इसके बाद जय बद्री विशाल, बंगाल चूड़ी, हे रूड़ी, सरूली बसंता जैसे कई गाने गाकर लोगों को आंनदित कर दिया। इससे पहले मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें विभागीय अधिकारियाें की ओर से कई योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में विभिन्न स्टालों पर लोगों ने स्वयं सहायता समूहों के बने उत्पादों को खरीदा। मंगलवार को सेवा योजन विभाग की ओर से रोजगार, कौशल और श्रम विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन होगा। देर शाम कुलांद घनसाला व साथी रामलीला का मंचन करेंगे। इस दौरान विधायक सविता कपूर, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, ग्राम्य विकास अभिकरण निदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें