फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

विकासनगर। डाकपत्थर के यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रवासियों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से रैली की शुरूआत की। रैली सरस्वती विहार, डांडा बस्ती, तिकोना पार्क, नेहरू मार्केट, अस्पताल रोड, पुरानी यमुना कॉलोनी, नई यमुना कॉलोनी से होते हुए विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान व मताधिकार के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान स्नेहा, प्रगति, प्राची, विदुषी, निकिता, तनीषा, महक, कनिका, नैन्सी, तंजीम, रवीना, निहारिका, वंशिका, शुभम, शिशुपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें