फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वेद उनियाल विचार मंच की ओर से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन




रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रश्मि मृदुलिका पोखरियाल, डॉ. जयंत नवानी, मंगत सिंह नेगी, विपिन रावत, तनमय ममगाईं, जगदीश कुकरेती और अरुणा थपलियाल को सम्मानित किया गया। योगेश भट्ट ने कहा, स्व. वेद उनियाल के संघर्ष व स्वच्छ छवि हमेशा याद रहेगी, उनके विचारों का अनुशरण करना चाहिए। राज्य प्राप्ति में उनकी अहम भूमिका रही हैं।

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के रणनीतिकारों में से एक रहे स्व. वेद उनियाल ने नौजवानों के लिए एक मेंटर के रूप में भी कार्य किया। सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, कल्याण सिंह रावत, ओमी उनियाल, पूरन सिंह लिंगवाल, जब्बर सिंह पावेल, मोहन रावत, जगदीश चौहान, मोहन असवाल, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें