फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इन पांच जिलों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, NDRF ने जारी किया अलर्ट

Wed, 13 Dec 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएफ) ने उत्तराखंड के पांच जिलों में बुधवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


हालांकि, इससे किसी भारी नुकसान की आशंका कम है। वहीं, मौसम विभाग ने भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, बारिश से फिलहाल राहत रहेगी, लेकिन कोहरा और पाले के चलते पारे में गिरावट आनी तय है।

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक पाले का प्रकोप रहेगा।  विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार को बादल छाए रहे। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

इस जिले में ज्यादा खतरा

avalanche demo pic
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ जगह आंशिक बादल आएंगे। मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। खासतौर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छा सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में 14, 15, 16 दिसंबर सुबह भारी पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि सर्दी से खुद को बचाकर रखें, क्योंकि पाला और कोहरा से ठंड में इजाफा होगा। दून में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवा की वजह से मौसम सर्द होगा।

एनडीआरएफ ने प्रदेश के चमोली जिले में डेंजर लेवल-3 (यलो अलर्ट) और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल में डेंजर लेवल-1 के एवलांच का अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ के मुताबिक, लेवल-1 की चेतावनी में किसी तरह के खतरे की आशंका लगभग न के बराबर होती है, लेकिन लेवल-3 के अलर्ट में खतरे की आशंका रहती है। लिहाजा चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित और खासकर बर्फीली ढलान वाली जगहों पर किसी भी गतिविधि से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें