फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन, धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से कटा सम्पर्क

Sat, 15 Mar 2025 01:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन से धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन





पिछले माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, मार्च माह में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर धराली से आगे चांगथांग के समीप बड़ा हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद होने से वहां पर आवाजाही बंद हो गई थी। हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें