फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में अमेरिकन युवती से छेड़छाड़, चाकू दिखाकर बचाई लाज

Sun, 06 Nov 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
अतिथि देवो भव: को चरितार्थ करने की बजाय कुछ असामाजिक तत्व विदेशियों से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार कर तीर्थनगरी ऋषिकेश को कलंकित कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को विदेशी युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। गंतव्य तक छोड़ने के लिए पहले तो ऑटो चालक ने विदेशी युवती से मनमाना किराया वसूला।

फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विदेशी युवती ने बचाव के लिए जैसे ही चाकू निकाला आरोपी चालक ऑटो समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सुनसान स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ की

molest
शनिवार की दोपहर बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची विदेशी युवती ने बताया कि योग और अध्यात्म की शिक्षा लेने के लिए अमेरिका से दिसंबर तक परमार्थ निकेतन आश्रम में आकर ठहरी हुई हैं। ऋषिकेश किसी काम से आई थीं, दोपहर वापस लौटने के लिए एक ऑटो को 400 रुपये में हायर किया।

आरोप लगाया कि ऑटो चालक उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने अपशब्द भाषा का प्रयोग किया। उसके इरादे भांप युवती ने थैले से चाकू निकाला और ऑटो चालक पर हमले का प्रयास किया। चाकू देखकर चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।

एसआई कुंवर पाल सैनी ने बताया कि पीड़िता अमेरिका निवासी है, जिसकी उम्र 27 वर्ष के आसपास है। तहरीर पर अज्ञात चालक पर आईपीसी की धारा 354 के तहत  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विदेशियों से जुड़े मामले

d - फोटो : demo pic
मामलेः-
25 जुलाई 2011 नीरगड्डू झरने पर रसियन नागरिक महिला से लूटपाट का प्रयास।
24 अगस्त 2011 को लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिको नागरिक महिला से दुराचार, आरोपी युवक को दबोचा।
चार दिसंबर 2013 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएसए नागरिक महिला से दुराचार का प्रयास, फक्कड़ बाबा गिरफ्तार।
22 जून 2014 को तपोवन में बाबा मसाज सेंटर में जापानी महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार। 
पांच नवंबर 2016 को ऑटो चालक ने अमेरिकन नागरिक युवती से छेड़छाड़ की। 

शनिवार को दून में परेड कार्यक्रम में व्यवस्तता के चलते पीड़िता को रविवार को कोतवाली में बुलाया गया है। घटना की विस्तार से जानकारी लेंगे। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर मौके से फरार आरोपी का स्कैच तैयार किया जाएगा। पुलिस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतेगी।
- गजेंद्र बहुगुणा, एसएसआई, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें