ज्वाइंट सलालम के अंडर 16 पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर के फैजान ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के राहुल ठाकुर ने रजत व महाराष्ट्र के फयाज ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर की वर्धा ने गोल्ड, हिमाचल की पलक ठाकुर ने रजत व उत्तराखंड की भारती भुजवान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला सीनियर वर्ग के सलालम में संध्या ने गोल्ड, आंचल ठाकुर ने रजत व वर्षा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। ये तीनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के हैं।
इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मोहम्मद खान ने गोल्ड, हिमाचल के रजत ठाकुर ने रजत व सेना के देवेंद्र गुरुंग ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के ओपन सलालम में जम्मू-कश्मीर के आरिफ खान ने स्वर्ण, हिमाचल के रजत ठाकुर ने कांस्य पदक, जबकि महिला वर्ग में हिमाचल की संध्या ठाकुर, आंचल व वर्षा ठाकुर ने क्रमश: गोल्ड, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा किया।
इसी प्रकार महिला क्रास कंट्री 10 किमी रेस में तीनों पदक आईटीबीपी औली के नाम रहे, जिसमें बबीता ने स्वर्ण, भावना खोलिया ने रजत व पार्वती खंपा ने कांस्य पदक हासिल किया। 1.5 किमी की नॉर्डिक स्प्रिंट में तीनों पदक सेना के खिलाड़ियों ने झटका, जिसमें जगदीश सिंह ने स्वर्ण, मन बहादुर गुरुंग ने रजत व रमीज अहमद ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
टीम स्वर्ण रजत कांस्य
हिमाचल प्रदेश 03 06 03
जम्मू-कश्मीर 04 00 01
उत्तराखंड 01 01 01
सेना 01 01 01
यूपी 00 00 01
महाराष्ट्र 00 00 01
आईटीबीपी 01 01 01