फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑडिट कमेटी ने डीएवी में लैब की स्थिति पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2022-23 का दो दिवसीय शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ऑडिट पूरा हो गया है। ऑडिट के दौरान महाविद्यालय की लैब की स्थिति देख शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ऑडिट कमेटी ने चिंता जताई। साथ ही महाविद्यालय को शोध प्रोजेक्ट पर फोकस करने के निर्देश दिए। कमेटी की ओर से चार दिन बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कमेटी में हिमालयन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जेपी पचौरी, कानपुर के डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याकांत श्रीवास्तव और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एके खंडूरी शामिल रहे। उन्होंने महाविद्यालय के वाणिज्य, कला, विधि, बीएड एवं विज्ञान संकायों के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, क्रीडा, रोवर्स एवं रेंजर्स, केंद्रीय पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय और लेखा अनुभाग के विभिन्न पहलुओं की जांच की। सबसे पहले आइक्यूएसी की ओर से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके अंतर्गत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. ओनिमा शर्मा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के अध्यक्षों ने क्रमवार अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। ऑडिट टीम ने महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं, विभागों तथा अन्य संकायों के विभागों का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने केंद्रीय पुस्तकालय, क्रीड़ा विभाग, लेखा कार्यालय, परीक्षा कंट्रोल रूम, मुख्य नियंता कार्यालय, कॉलेज कैंटीन, कॉलेज डिस्पेंसरी, कॅरिअर प्लेसमेंट सेल, एंटी रैगिंग कमेटी, जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी, एंटी रैगिंग सेल, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, दिव्यांगजन सेल, ग्रीन ऑडिट कमेटी, वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी, कम्युनिटी आउटरीच सेल आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें