फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कमरा दिखाने के बहाने दो युवतियों को कार में बैठाने की कोशिश, मारपीट

Wed, 18 Nov 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, मकान में छिपकर बचाई जान, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में किराये का कमरा दिखाने के बहाने दो युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सहसपुर निवासी इरफान और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी कजिन के साथ रामपुर की एल्टस स्कूल वाली गली में कमरा देखने गई थीं। आरोप है कि एक कार में सवार इरफान और उसके साथियों ने उन्हें रोककर कार में बैठने को कहा। इनकार करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन कार में बैठाने की कोशिश भी हुई। किसी तरह छूटकर दोनों पास के एक मकान में छिप गईं। हमले में दोनों को चोटें आईं और मोबाइल भी तोड़ दिया गया। एक व्यक्ति के फोन से 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें