फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध गोदाम पर छापा मारने गई आबकारी टीम पर हमला, वाहन जलाने की कोशिश

Fri, 06 Apr 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Fire
विज्ञापन

देहरादून के रायपुर में चूना भट्टा स्थित देशी शराब की दुकान के पास शराब के अवैध गोदाम की सूचना के बाद आबकारी टीम ने छापा मारा। टीम गोदाम पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं मिट्टी का तेल डालकर उनका वाहन जलाने की भी कोशिश की। गनीमत रही की कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


गुरुवार को छापा मारने गई आबकारी टीम पर अवैध गोदाम में कार्यरत कर्मचारियों ने हमला बोल दिया। इइसकी सूचना जब आबकारी आयुक्त डॉ. वी षणमुगम, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन व अन्य अधिकारियों को मिली तो वह मौके के लिए रवाना हो गए। 

सूचना पाकर सीओ डालनवाला जया बलूनी मय फोर्स मौके पर पहुंची तो उस समय गोदाम कर्मियों ने टीम को घेर रख था। दो लोगों को अरेस्ट करने के बाद आबकारी टीम को छुड़ाया गया। आबकारी सिपाही विनीत कुमार को कुछ चोटें भी आई। पुलिस ने आबकारी आयुक्त की तहरीर पर दिनेश मल्होत्रा और बलवीर को अरेस्ट कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें