सोशल मीडिया पर भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिल्डर के कथित कारनामों के वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुजुर्गों को डराने के लिए भी यही थार हुई थी इस्तेमाल
बिल्डर पुनीत अग्रवाल ने एटीएस कॉलोनी में लोगों को डराने के लिए यही थार इस्तेमाल की थी। कॉलोनी के लोगों ने रायपुर थाने में पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दी तो वह भड़क गया था। कॉलोनी में मंदिर के बाहर बैठे बुजुर्गों के चारों तरफ इसी थार से करीब सात-आठ चक्कर लगाकर उन्हें डराने को कोशिश की थी। वह थार को तेज रफ्तार में चलाकर कई बार बच्चों को भी डरा चुका है।