फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, हैकर्स इस तरह से लगा रहे आपके बैंक खाते में सेंध

Mon, 05 Nov 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Hackers
विज्ञापन

एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके लोगों के खातों से पैसा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके अल्मोड़ा पुलिस ने गैंग का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 600 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसएसपी पी रेणुका देवी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।        

विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुका देवी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ठाड़ा मटेना निवासी सूरज सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह बिष्ट के खाते से बीते 25  सितंबर को धोखाधड़ी करके एक एटीएम से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में धारा 420 और 66/66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसके अलावा एक अन्य ग्राहक के खाते से भी इस गिरोह के लोगों ने 1.10 लाख रुपये निकाल लिए थे।  एसओजी प्रभारी हरेंद्र चौधरी को विवेचना सौंपी गई। पुलिस और एसओजी की जांच में तीन लोगों के संलिप्त होने का पता लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम को हैंग कर देते थे आरोपी  

एसएसपी ने बताया कि बीते दिन चार नवंबर को नोएडा यूपी से तीन आरोपियों मोनू चौहान उर्फ रोहित कुमार, पुत्र धर्मेंद्र चौहान, निवासी चोटपुर कालोनी छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा यूपी, नाजिम सैफी पुत्र सखावत हुसैन निवासी चोटपुर कालोनी छिजारसी सेक्टर 63 नोएडा यूपी और सचिन कुमार पुत्र हेमंत कुमार निवासी फर्सदा तहसील तख्तपुर, थाना सकरी, जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ और हाल निवासी सेक्टर 63 नोएडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और एसओजी टीम में प्रभारी एसओजी हरेंद्र चौधरी के अलावा उप निरीक्षक जीवंत सामंत, कांस्टेबल संदीप सिंह, त्रिलोक सिंह शामिल थे।       
     
अल्मोड़ा। एसओजी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों में से मोनू चौहान उर्फ रोहित कुमार चौक बाजार स्थित अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक के एटीएम को हैंग कर देता था। एटीएम धारक के परेशान होने पर गिरोह में शामिल दूसरा साथी एटीएम धारक के कार्ड को अपने पास मौजूद स्कीमिंग डिवाइस में स्वैप करके डाटा कॉपी कर लेते थे। जबकि गिरोह का तीसरा साथी एटीएम के बाहर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य दिल्ली, नोएडा में एटीएम का क्लोन तैयार कर पैसे निकाल लेते थे। गिरोह के सदस्यों ने अब तक अल्मोड़ा के अलावा हरिद्वार, राजस्थान आदि स्थानों में भी एटीएम स्वैपिंग कर धोखाधड़ी से कई लोगों के खातों से पैसे निकाल लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें