फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्वानू में अटल टिंकरिंग लैब, आईआईटी कानपुर का सहयोग

Thu, 08 Oct 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में आईआईटी कानपुर के सहयोग से स्थापित अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा और नवाचार का केंद्र बन गई। यहां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और नवाचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईआईटी कानपुर के मेंटर प्रकाश नेगी नियमित रूप से तकनीकी प्रशिक्षण देते हैं। विद्यार्थी उपकरणों और मॉडलों पर स्वयं कार्य कर तकनीकी ज्ञान हासिल करते हैं। इससे उनमें रचनात्मक सोच, समस्या समाधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। लैब में ड्रोन तकनीक, द्विआयामी एवं त्रिआयामी डिजाइन जैसी परियोजनाएं सिखाई जा रही हैं। दिव्यांगों के लिए सहायक छड़ी, रिमोट कार और स्मार्ट डस्टबिन जैसे मॉडल भी तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने इसे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने लैब के संयोजक सत्येंद्र कुमार (प्रवक्ता अर्थशास्त्र एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आईआईटी कानपुर) और मेंटर प्रकाश नेगी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें