हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज 'अटल सेतु' को जनता के लिए आज खोल दिया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे आरओबी का लोकार्पण किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
atal setu
इस दौरान बताया गया कि सीएम शनिवार को डाटकाली देवी मंदिर स्थित डबल लेन सुरंग का उद्घाटन करेंगे। सात अक्तूबर से निवेशक सम्मेलन के आयोजन के चलते आरओबी और डाटकाली देवी मंदिर स्थित डबल लेन सुरंग को चार अक्तूबर तक खोलने का लक्ष्य बनाया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
atal setu
तय तिथि तक खोले जाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। लेकिन शासन से आरओबी को खोले जाने के आदेश जारी नहीं हो पाए थे। माना जा रहा था कि निवेशक सम्मेलन की तैयारियों की व्यस्तता के चलते सीएम से उद्घाटन का समय नहीं मिल पा रहा था।
4 of 5
atal setu
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ऐसे संकेत थे कि आरओबी को खुलने में सात अक्तूबर तक का समय लग सकता है। लेकिन बृहस्पतिवार को खुद मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से कहा कि वे शुक्रवार को वहां जा रहे हैं।