उत्तराखंड से स्व. वाजपेयी को था बेहद लगाव
- फोटो : file photo
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने नारा दिया ‘अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवारेंगे’। पार्टी ने इस नारे पर चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत हासिल किया। उत्तराखंड में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का ही जादू था कि प्रंचड मोदी लहर में भी भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का सहारा लेना पड़ा।
विकास पर सियासत नहीं की
विकास के एजेंडे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी सियासत नहीं की। वर्ष 2003 में उन्होंने नए पर्वतीय राज्यों के विशेष औद्योगिक पैकेज की घोषणा की।
तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। एनडी तिवारी मुख्यमंत्री थे। राजनीतिक और वैचारिक भिन्नता से ऊपर उठकर उन्होंने उत्तराखंड को न सिर्फ विशेष औद्योगिक पैकेज दिया, बल्कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार को पूरा सहयोग दिया।