भाजपा नेता रमेश साह बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ताकुला सड़क से होते हुए अल्मोड़ा की ओर गए। नगर में उन्होंने पानी पिया और एकाध सेब का टुकड़ा खाया। अल्मोड़ा जाते समय वह बिलौना के एक चाय के खोमचे में रुक कर उन्होंने एक गिलास चाय पी। कार में उनके साथ चालक समेत दो और नेता मौजूद थे। चाय के पैंसे खुद वाजपेयी जी ने ही दिए।
वाजपेई से हाथ मिलाया था
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नगर भ्रमण के दौरान वह लोगों से भी मिले। कत्यूर बाजार निवासी 82 वर्षीय पूर्व सभासद हरीश लाल साह कहते हैं कि उन्हें कत्यूर बाजार में अपनी दुकान के आगे खड़े होकर वाजपेयी जी को प्राकृतिक फूलों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया था। वाजपेयी जी ने उनसे हाथ मिलाया और संगठन की मजबूती के लिए आगे आने को कहा।