फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम में गायब हुए उनके परिजनों और सांसदों के जूते

Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
asthi kalash yatra
विज्ञापन

हहरिद्वार में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम में अव्यवस्था इतनी हावी रही कि अटल जी के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री, सांसद एवं अन्य कई लोगों के जूते गायब हो गए।

विज्ञापन


जूते ढूढने के लिए अधिकारियों के साथ कई नेता भी जुटे रहे, लेकिन मिल नहीं सके। इससे कई लोग नंगे पैर ही अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना होने को मजबूर रहे। 

रविवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे अटल जी की अस्थियों का विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी परिजन, नेता, अधिकारी, पदाधिकारी अपने गंतव्यों को जाने को तैयार हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने जूते पहनने के लिए जूता स्टाल पर पहुंचे, लेकिन जूते गायब थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी अपने जूते नहीं मिल सके। अटल जी के परिजन भी वहां पर पहुंचे तो उनके जूते भी गायब मिले। मुख्यमंत्री, सांसद के साथ अटल जी के परिजनों के जूते गायब होते ही अधिकारियों के साथ-साथ नेताओं के होश उड़ गए। सभी ने मिलकर जूते स्टाल के साथ आसपास में जूते ढूंढे, लेकिन करीब दस मिनट तक भी जूते नहीं मिल सके। जूते न मिलने से सभी नंगे पैर जाने को मजबूर रहे। वहीं कुछ लोग मोबाइल चोरी हो जाने की चर्चा भी करते रहे।  

विज्ञापन

भीषण गर्मी में कई की तबियत बिगड़ी

asthi kalash yatra
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की तबियत बिगड़ी। एक मीडियाकर्मी को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
 
भीषण गर्मी के कारण युबह से ही लोगों का बुरा हाल था। जब अस्थि कलश यात्रा शुरु हुई तो सूरज अपने चरम पर था। ऐसे में एक मीडियाकर्मी तनुज वालिया की तबियत बिगड़ गई।

चक्कर और बेहोशी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं लक्सर के विधायक संजय गुप्ता को भी ज्यादा गर्मी और भीड़ में धक्कामुक्की होने के कारण चक्कर आ गए। गुप्ता ने खुद को बमुश्किल संभाला। वहीं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि नरेश शर्मा की भी तबियत चक्कर आने के कारण दो बार बिगड़ी। ऐसी शिकायतें कई और लोग भी करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें