फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आयुष्मान योजनाः एक साल हुआ पूरा, अब तक बने 34.7 लाख गोल्डन कार्ड 

Wed, 25 Dec 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • योजना का एक वर्ष पूरा, प्रदेश के 14.5 लाख परिवार योजना में हुए कवर 
विज्ञापन
अटल आयुष्मान योजना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर पिछले वर्ष प्रदेश में शुरू हुई अटल आयुष्मान योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। योजना की प्रथम वर्षगांठ पर स्वास्थ्य विभाग समारोह आयोजित कर रहा है। योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के तहत 34.70 लाख गोल्डन कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


अटल आयुषमान योजना में प्रदेश के लगभग 23 लाख परिवारों में से ईएसआई, ईसीएचएस और सीजीएचएस के तहत कवर सात लाख परिवारों को छोड़कर 18 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। 18 लाख परिवारों में से तीन लाख परिवार राजकीय सेवक/पेंशनर हैं, शेष 15 लाख परिवारों में से 14.50 लाख परिवारों (कम से कम एक सदस्य) के हिसाब से 34.70 लाख गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं।

 

प्रदेश के 74 प्रतिशत परिवारों के एक या एक से अधिक सदस्यों के गोल्डन कार्ड बने हैं। योजना के लिए प्रदेश में 101 राजकीय तथा 74 निजी चिकित्सालयों को सूचीबद्ध किया गया है। योजना के तहत विभिन्न बीमारियों के 1350 पैकेज निर्धारित हैं। यदि इन 1350 पैकेज के अतिरिक्त अन्य कोई बीमारी है तो उसके लिए एक लाख रुपये की सीमा तक इलाज का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें