फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना: उत्तराखंड में अब केवल सरकारी अस्पतालों में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Wed, 10 Jul 2019 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में मोतियाबिंद के ऑपरेशन राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत कैंप आदि लगाकर सरकारी अस्पतालों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाते हैं। बावजूद इसके मरीज लगातार इन ऑपरेशन को निजी अस्पतालों में करा रहे थे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड स्वास्थ्य अभिकरण की जांच में पाया गया कि केवल 183 मरीजों ने ही सरकारी अस्पतालों में योजना के तहत मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया। जबकि, निजी अस्पतालों में यह आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया। ऐसे में सरकार को योजना के तहत मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लगभग 15 लाख रुपये का क्लेम सरकारी अस्पतालों को देना पड़ा। 

बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सरकारी और निजी अस्पतालों के गठजोड़ पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन किए जाएंगे। रेफर होने के बाद निजी अस्पतालों में यह ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के सीईओ युगल किशोर पंत ने इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। पंत ने कहा है कि अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राजकीय चिकित्सालयों के अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों में भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो रहे हैं।

जबकि, यह एक पूर्व निर्धारित प्रक्रिया है, जिसमें आपातकाल जैसी कोई बात नहीं होती है। राजकीय चिकित्सालय कई प्रकार के कैंपों के माध्यम से भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन करते हैं। लिहाजा, आयुष्मान योजना के तहत केवल सरकारी अस्पतालों में ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएं। 

सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों का खेल 
पैकेज के तहत रकम वसूलने के लिए निजी अस्पतालों और सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच यह खेल खेला जाता है। दरअसल, कई मामले इस तरह के पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें इनके गठजोड़ का पता चला है। ऐसे में इस आदेश के बाद इस तरह के गठजोड़ को तोड़ा जा सकता है। 

पांच से साढ़े 10 हजार तक है पैकेज 
मोतियाबिंद के अलग अलग स्थिति के ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये से लेकर साढ़े दस हजार रुपये तक का पैकेज है। इसमें फेको विधि से ऑपरेशन में 7500 रुपये का पैकेज है। जबकि, काला मोतियाबिंद के ऑपरेशन का पैकेज 10500 रुपये का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें