I
IIअसिस्टेंट प्रोफेसर ने की महिला से अभद्रता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
I
I
I
I-प्रेमनगर क्षेत्र में गली में टहल रही महिला से की थी अभद्रता
I
Iराह चलती महिला से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक महिला ने प्रेमनगर थाने में आकर शिकायत की थी। शिकायत थी कि वह अपने घर के पास गली में टहल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार वहां आया और उनके साथ अभद्रता करने लगा। परेशान होकर उन्होंने शोर मचाया तो वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम वरुण रावत निवासी अल्मोड़ा बताया। वह एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर है।I