फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटे की चाह में ठगी का शिकार हुई महिला, गंवाए छह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- तलाक के बाद पति के साथ रहता है बेटा, महिला रहती है परेशान
I
I

I
I- एक बाबा के इंस्टाग्राम पेज पर नंबर देखकर किया था फोन
I
I
I
Iतलाक के बाद पति के साथ रह रहे बेटे को पाने की चाह में महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। इंस्टाग्राम पर एक बाबा का पेज दिखा तो उससे संपर्क कर लिया। बाबा ने उपाय करने के लिए महिला से छह लाख रुपये से भी ज्यादा ले लिए। ऐसे में अब महिला ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है।
I
I
I
Iपटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति से तलाक हो गया है। इसके बाद उनका बेटा अपने पिता के साथ रहता है, लेकिन महिला बेटे को अपने साथ रखना चाहती है। ऐसे में मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इस बीच पिछले साल नवंबर में महिला ने इंस्टाग्राम पर राधेश्याम बाबा नाम का एक पेज देखा। इस पर कई तरह के उपाय की बात लिखी हुई थी। पेज पर नंबर भी था। महिला ने फोन नंबर पर कॉल की और बाबा से बात की। बाबा ने दावा किया कि वह विभिन्न उपाय कर उनके बेटे को उनके पास बुला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउपाय करने के लिए बाबा ने अपने खाते में रकम जमा कराई। इसके बाद लगातार कई तरह के दावे करते हुए रकम जमा कराता गया। महिला ने कुल 20 दिन में बाबा के खाते में 6.08 लाख रुपये जमा कर दिए। अब फिर से बाबा रुपये की मांग कर रहा है। इस तरह इस कथित बाबा ने महिला को झूठा आश्वासन देकर ठगी कर ली। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें