फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड शनिवार को जारी हो जाएंगे। आयोग ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

विज्ञापन

आयोग ने बृहस्पतिवार को 19 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क जमा न होने के चलते रिजेक्ट कर दिए थे।

शुक्रवार को आयोग ने सभी बचे हुए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी। शनिवार से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक खोल दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट नहीं हुए हैं, वह आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। पहले यह परीक्षा छह अक्तूबर को होनी थी लेकिन पंचायत चुनाव के चलते इसकी तिथि आयोग ने बदल दी थी। अब यह परीक्षा तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : https://ukpsc.net.in/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें