फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व, परंपरा व समसामयिक विषयों पर चर्चा कर केंद्रीय मंत्री को कोटद्वार आने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का कुशलक्षेम जाना और देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा जताई। विस अध्यक्ष ने कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री को कोटद्वार पधारने का आमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक भेंट की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें