फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी : गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
-मतदाता सीखेंगे ईवीएम-वीवीपैट का इस्तेमाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से रूबरू कराने और उनके संशय दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में ईवीएम और वीवीपैट जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और मतदान प्रक्रिया को करीब से समझें। अभियान के तहत मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण के लिए 974 बैलेट यूनिट, 974 कंट्रोल यूनिट और 974 वीवीपैट मशीनें निकाली गई हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन मशीनों की सूची दलों के साथ साझा की गई है और इन्हें प्रोटोकॉल के तहत अलग वेयरहाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन


आम जनता को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के दूरस्थ गांवों, मोहल्लों और वार्डों तक पहुंचने के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन भी रवाना की गई हैं। यह अभियान चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक जमीन पर चलेगा, जिसके बाद केवल डिजिटल माध्यमों से ही प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान की सफलता का आकलन करने के लिए जिला स्तर से साप्ताहिक और पाक्षिक आधार पर मॉकपोल व प्रतिभागियों की संख्या की रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाएगी। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत में 16 नवंबर से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग में भी चरणबद्ध तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें