सियासी हलचल बढ़ी
डोईवाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस में दावेदारों की सक्रियता से सियासी हलचल बढ़ रही है। राज्य गठन के बाद इस सीट का सियासी इतिहास देखा जाए तो कांग्रेस उपचुनाव में ही खाता खोल पाई है। आम चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। डोईवाला विधानसभा हॉट सीट मानी जाती है। भले ही कांग्रेस को आम चुनाव में जीत नहीं मिली हो लेकिन दावेदारों ने टिकट पाने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
इस सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी व अश्विनी बहुगुणा व मनोज नौटियाल 2027 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी के लिए काफी सक्रिय हैं। ये सभी नेता अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वर्ष 2022 में गौरव चौधरी कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
ये भी पढे़ं...देहरादून में घुसे निहंगों का हंगामा: देर रात तक चलती रही तनातनी, फिर निहंगों को पांवटा साहिब की तरफ भेजा गया
2017 में कांग्रेस ने हीरा सिंह बिष्ट को उतारा लेकिन जीत नहीं पाए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डोईवाला से भाजपा को टक्कर देने के लिए कई बड़े नेताओं को उतारा जा सकता है। वर्तमान में डॉ. हरक सिंह रावत ही ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव लड़ने के लिए फिलहाल सीट तय नहीं है। हरक सिंह संकेत दे चुके हैं पार्टी जिस सीट से चुनाव लड़ने को कहेगी, वहां से चुनाव लड़ेंगे।