फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः उत्तराखंड की कर्णप्रयाग सीट पर मतदान संपन्न, 58.6% हुआ मतदान

Thu, 09 Mar 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
voting in karanprayag - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में कर्णप्रयाग सीट के ल‌िए मतदान संपन्न हो गया है। सुबह आठ बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक 58.6% फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


 कर्णप्रयाग विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ था। कर्णप्रयाग में सुबह नौ बजे 4.33 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 25.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोहपर एक बजे तक 42.03% पड़े वोट। 

कर्णप्रयाग में दोपहर तीन बजे तक 51.50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। वहीं अब शाम पांच बजे तक 57 फीसदी मतदान हुआ। लेक‌िन करीब दस बूथों पर अभी भी लोग मतदान के ल‌िए लाइनों में लगे हैं।
विज्ञापन


आज कुल 69 बूथों पर 91,849 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग क‌िया। कर्णप्रयाग के किसी भी मतदान क्षेत्र में बर्फबारी न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

इनमें 46,268 पुरुष और 45,581 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 28 मतदेय स्थलों को संवेदनशील और आठ मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

 इन सभी मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में 19 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

ये नौ प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

surendra singh
पार्टी  --- प्रत्याशी
भाजपा - सुरेंद्र सिंह नेगी 
कांग्रेस - डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी
भाकपा (माले) - इंद्रेश मैखुरी 
यूकेडी - बलवंत सिंह
बसपा - ज्योति कनवासी (महिला उम्मीदवार) मैदान में हैं। 
निर्दलीय - मोहन सिंह नेगी, पदम सिंह (गैरसैंण), भगत सिंह (आदिबदरी) और आनंदमणि दत्त जोशी (कर्णप्रयाग) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें