फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य में विभिन्न स्थानों पर जलीय पक्षियों की गणना, रिपोर्ट तैयार, 53 पक्षी प्रजातियां दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 08:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आसन समेत राज्य के 32 प्रमुख आर्द्रभूमि जगहों पर सर्वे किया गया था। इस सेंसस के दौरान 53 प्रवासी व स्थानीय जलीय पक्षी प्रजातियां समेत कुल पक्षियों की संख्या 18,702 रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
जलीय पक्षी (फाइल फोटो) - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में एशियन वाटरबर्ड सेंसस की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें 53 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई हैं। वन विभाग, उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड व ई-बर्ड इंडिया संस्था के सहयोग से 18 जनवरी को राज्य के विभिन्न स्थानों पर जलीय पक्षियों की गणना की गई।

परियोजना की क्षेत्रीय समन्वयक रिया जैन ने बताया कि आसन समेत राज्य के 32 प्रमुख आर्द्रभूमि जगहों पर सर्वे किया गया था। इस सेंसस के दौरान 53 प्रवासी व स्थानीय जलीय पक्षी प्रजातियां समेत कुल पक्षियों की संख्या 18,702 रिपोर्ट की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एंटी रैगिंग कमेटी में बदलाव की तैयारी में एचएनबी विवि, घटना के बाद से प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन


इसमें 14 दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं। यह कार्य राज्य एशियाई जलपक्षी गणना समन्वयक व सेवानिवृत्त प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन व संजय सोंधी (वरिष्ठ प्रकृतिवादी) के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विभिन्न विवि के छात्रों, नेचर गाइड ने भी प्रतिभाग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें