I
II सेंट थॉमस कॉलेज में 28वीं गार्डनर प्रीमियर लीग का समापन हुआ। बीती 24 अप्रैल से चल रहे इस इनडोर टूर्नामेंट में 18 बालक और नौ बालिका टीमों ने भाग लिया। बालिका फाइनल में एशियन स्कूल ने सेंट जूड्स को छह विकेट से हराया। वहीं, बालक फाइनल में सेंट थॉमस कॉलेज ने न्यू दून ब्लॉसम्स को हराया। समापन समारोह पर एसके त्यागी, जीआईजी मान, एस मान, एम. गार्डनर आदि मौजूद रहे।I