फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष बने अश्विन और सचिव शिवम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से रोट्रेक्ट क्लब अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। रोट्रेक्ट मंडल अध्यक्ष चिन्मय अभि की मौजूदगी में क्लब की नई कार्यकारिणी चयनित की गई। नई कार्यकारिणी में अश्विन अग्रवाल को अध्यक्ष और शिवम अग्रवाल को सचिव चुना गया। अनिरुद्ध गर्ग को कोषाध्यक्ष, कपीश जुनेजा, अनीश अग्रवाल, संध्या, पारद ढौंढियाल, मयंक गोयल, मयूर गर्ग उत्सव, शलभ गोयल को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन




कुलड़ी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष फिरोज अली ने रोटरी क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शुभारंभ किया। क्लब निदेशक रजत अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब की तरह रोट्रेक्ट क्लब के युवा समाजसेवा कार्य कर रहे हैं। रोट्रेक्ट क्लब के मंडल अध्यक्ष चिन्मय अभि ने नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों से मंडल में अलग पहचान बनाने का आह्वान किया। रोट्रेक्ट क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्विन अग्रवाल ने कहा कि क्लब युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। समाजसेवा कार्यों में सबके साथ मिलकर कार्य करेगा। इस अवसर पर मनमोहन कर्णवाल, संजय अग्रवाल, संदीप साहनी, मोनिका अग्रवाल, नितिन गुप्ता, योगिता गोयल, शैलेंद्र कर्णवाल, सुरेश अग्रवाल, विपुल मित्तल और कुलदीप माथुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन नूपुर कर्णवाल कैंतुरा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें