देहरादून। राज्य आंदोलनकारी अशोक कुकरेती के निधन पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने शोक व्यक्त किया है। समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कोटद्वार के जाने-माने राज्य आंदोलनकारी अशोक कुकरेती ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की थी। उनके निधन से राज्य ने एक सक्रिय और निस्वार्थ नेता खो दिया है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने बाकी बचे आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की मांग की।