देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुमार जपिन्दर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बधाई के पात्र हैं। शिक्षा को अधिक रोजगारपरक बनाने के प्रयास किए गए हैं, उनका निश्चित तौर पर छात्रों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के पांच मंत्र भी छात्रों को फायदा करेंगे।