फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आशीष मिस्टर और दीपा बनीं मिस फ्रेशर

विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी में झूमते छात्र-छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
सेलाकुई। जेबीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए अभिनंदन का रंगारंग आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी, हरियाणवी आदि लोक गीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। रैंप वॉक और कई अन्य प्रतियोगिता के बाद आशीष रंजन को मिस्टर फ्रेशर व दीपा दीप को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा मिस्टर इवनिंग का खिताब वैष्णो तोमर के नाम रहा जबकि, मिस इवनिंग का खिताब पलक शर्मा ने जीता। कार्यक्रम के अंत में डीजे नाइट का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देर रात तक नृत्य किया। कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सचिव रजत सिंघल, संध्या सिंघल, सोनम सिंघल, निदेशक डॉ. पीके चौधरी, निदेशक प्रशासन डॉ. विशांत कुमार, नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें