प्रमाण पत्रों के साथ जीआईसी भीमावाला में आयोजित विज्ञान क्विज में प्रतिभाग करते वाले छात्र।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। समग्र शिक्षा और एनसीईआरटी की ओर से जीआईसी भीमावाला में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और प्रधानाचार्य आरसी कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के बिट्टू नौटियाल, सुमित चौहान, अर्जुन प्रताप, मुकेश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जीआईसी सोरना डोभरी के निशांत तोमर, अमन, सौरभ, पवन क्षेत्री की टीम ने दूसरा और जीआईसी तिमली के अरमान, मुस्कान, शमा परवीन और इरशाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि विज्ञान प्रयोगात्मक ज्ञान पर आधारित विषय है। प्रयोगात्मक ज्ञान से छात्रों में रचनात्मकता का विकास होता है। ब्लॉक समन्वयक सुधीर कांती ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में डॉ. नरेश कुमार, विजय द्विवेदी, अर्चना, दिनेश उनियाल, राजेंद्र डोभाल, ललिता चतुर्वेदी, ऊषा रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संचालन एलबी सिंह ने किया। इस मौके पर राजनारायण मिश्रा, तेजेंद्र कुमार, दिवाकर खंडूरी, प्रीती जैन, कविता राणा, मंजू कुकरेती, संगीता, राजेश जोशी, डॉ. शांति वर्मा, अनिल कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।