फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी 'मेहमानों' संग एनजॉय करें वीकेंड

Sat, 12 Oct 2013 02:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के विकासनगर में स्थित आसन वेटलैंड का आंगन विदेशी मेहमानों से सजने लगा है।
विज्ञापन


वन विभाग ने अब तक साइबेरियन पक्षी सुर्खाव समेत 125 विदेशी पक्षियों की आमद दर्ज की है। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो आपके लिए वीकेंड एनजॉय करने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता।

गश्त बढ़ा दी गई
विदेशी पक्षियों की आमद देख वन विभाग की ओर से यहां गश्त बढ़ा दी गई है। सुर्खाव की पहली दस्तक नौ अक्तूबर को दर्ज की गई। उसके बाद से विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


राजधानी से करीब 38 किलोमीटर दूर यमुना और आसन नदी के संगम पर स्थित आसन झील को वर्ष 2005 में वैटलैंड घोषित किया गया था। 444.40 हेक्टेयर भू-भाग में फैले इस वैटलैंड में सर्दियों खासकर नवंबर से फरवरी के बीच बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी साइबेरिया और अन्य ठंडे देशों से यहां शीतकालीन प्रवास पर पहुंचते हैं।

विदेशी प्रजाति के पक्षी पहुंचते हैं यहां
वैटलैंड की जैव विविधता के चलते 80 जलीय पक्षियों समेत कुल 251 देशी विदेशी प्रजाति के पक्षी यहां प्रवास पर पहुंचते हैं। अब तक यहां सुर्खाव समेत नीलसिर बत्तख, टीधारी बत्तख, लालसिर बत्तख और छोटे पनकौये पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


यहां इनका होता है दीदार
पिनटेल, रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, गेडवाल, कॉमन पोचार्ड, मलार्ड, कूट, विग्योन, कॉमन टेल, टपटेड डक, सोवलर, ओपन बिल्ड स्ट्राक, नाइट हिरोन समेत करीब 50 से अधिक विदेशी प्रजातियों के पक्षी यहां पहुंचते हैं।

कैसे जाएं
आसन बैराज पौंटा साहिब के रास्ते पर पड़ेगा। देहरादून से 38 किमी दूर पर स्थित है. आप यहां रोडवेज बस या फिर टैक्सी द्वारा जा सकते हैं।

आसन वेटलैंड में रिजर्वेशन के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
डाकपत्थर - 01360-222133
आसन - 01360-224098
01360-224098, 2740896, 2746817, 2749308, 2748478
फैक्स: 0135-2746847 ईमेल: gmvn@gmvnl.com, gmvn@sancharnet.in.

कहा रुकें
श्री लक्ष्मी गेस्ट हाउस
मंदाकिनी होटल
होटल एंबैसेडर देहरादून
होटल क्रॉन रॉयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें