फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asan Conservation Reserve: बर्ड वॉचिंग के शौकीनों को मीलों दूर से अपनी ओर खींच लाती है आसन झील

Thu, 25 Jan 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

साल 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने आसन कंजरवेशन रिजर्व का लोकापर्ण किया था।
विज्ञापन
आसन बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज 49 किलोमीटर दूर आसन कंजरवेशन रिजर्व (आसन झील) पक्षी अवलोकन के शौकीनों की मनपसंद सैरगाह है। यहां हर साल करीब 50 हजार पर्यटक झील में बोटिंग करने और पक्षियों की अठखेलियों को निहारने आते हैं। अक्तूबर में प्रवासी पक्षियों के पहुंचने के साथ यहां पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। वहीं, रामसार साइट (अर्द्रभूमि) होने के चलते यहां की जैव विविधता भी वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

विज्ञापन


साल 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने आसन कंजरवेशन रिजर्व का लोकापर्ण किया था। यह कृत्रिम झील उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा के बीच विकासनगर तहसील क्षेत्र के ढालीपुर में स्थित है। क्षेत्र को आसन कंजरवेशन रिर्जव या आसन रामसार साइट के नाम से भी जाना जाता है। यह करीब 444 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। झील की जल क्षमता करीब 25 हजार क्यूसेक है।

उत्तराखंड: 3010 लोगों के लिए पर्यटन बनेगा स्वरोजगार, मार्च तक चार हजार से ज्यादा को मिलेगा प्रशिक्षण का मौका
विज्ञापन


आसन झील साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के लिए मशहूर है। यहां सबसे अधिक संख्या में सुर्खाब पक्षी या रडी शैलडक प्रवास के लिए पहुंचते हैं। मार्च में पक्षी अपने ठिकानों की ओर लौटना शुरू करते हैं। करीब छह महीने तक आसन झील प्रवासी पक्षियों से गुलजार रहती है। खास बात यह है कि लोग झील में बोटिंग करते हुए प्रवासी पक्षियों को पास से निहार सकते हैं।

विज्ञापन

इन प्रवासी पक्षियों के होते हैं दीदार
आसन झील में प्रवासी पक्षियों की करीब 270 प्रजातियों के दीदार होते हैं। इनमेंमें रुडी शेलडक, ब्लैक आइबीज (रेड कैप्ट आइबीज), पलास फिश ईगल, गैडवाल, इरोशियन विजन, वूली नेक्टड, पेंटेड स्टार्क, रीवर लोपविंग, ब्लैक हेडेड गल, इरोशियन मार्क हेरियर, लिटिल ग्रेब, डारटर, लिटिल कोरमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, ग्रेट इ ग्रेट, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन, कामन किंगफिशर, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, पार्च्ड किंगफिशर, मैलार्ड, स्पाट बिल्ड डक, कामन पोचार्ड, टफ्ड डक, पर्पल स्वेप हेन, कामन मोरहेन, कामन कूट, ब्लैक विंग्ड स्किल्ड, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब, ग्रे लेग गूज, रुडी शेलडक आदि शामिल हैं।

यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए हट और डोर मैटरी की व्यवस्था है। पक्षियों को देखने के लिए मचान भी बनाया गया है। झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक बोटिंग करते हुए पक्षी अवलोकन कर सकते हैं। रिजॉर्ट में पर्यटकों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाता है।
गिरिवर सिंह, प्रबंधक, आसन बैराज कंजरवेशन रिजॉर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें