फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पुरोला विवाद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने फिर किया जहर उगलने वाला ट्वीट, बताई सोची साजिश

Fri, 16 Jun 2023 08:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि पुरोला विवाद के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि झूठ की बुनियाद पर मुसलमानों को उनकी जान और माल से महरूम करने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने फिर जहर उगला है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड में सोची समझी साजिश के तहत मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर मुसलमानों को उनकी जान और माल से महरूम करने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार भी ठहराया। इससे पहले पुरोला विवाद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ट्विटर पर लिखा था कि भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन कायम हो।वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: सीएम धामी से वार्ता के बाद मुस्लिम समुदाय की दून में महापंचायत स्थगित, आश्वासन पर मानें लोग

भाजपा ने ओवैसी के समुदाय विशेष के पलायन पर दिए बयान पर कड़ा एतराज जताया था। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, ओवैसी न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी हैं। नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य में डेमोग्राफी चेंज की कोशिसों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के शांत वातावरण को अशांत नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें