फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में दो डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजौनसार बावर और पछवादून में छाया कोहरा, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

I

Iबाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, हाईवे और सड़कों पर भी कम दिखे वाहनI



मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। चकराता में शाम ढलते ही कोहरे और शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कालसी क्षेत्र में शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। पछवादून में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चकराता में धूप खिलने के बावजूद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को छावनी बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। दिन में लोगों को धूप से राहत मिली। लेकिन शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। छावनी बाजार में व्यापारी दुकानों के आगे अलाव तापते हुए नजर आए। शाम को लोग अपने घरों में दुबक कर बैठ गए।
विज्ञापन


पछवादून क्षेत्र में दिनभर ठंड का असर रहा। विकासनगर, हबरर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्र में सुबह चारों ओर कोहरा छा गया। कोहरे और ठंड के चलते कई लोगों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। हालांकि कामकाजी लोग टोपी, दस्ताने, स्वेटर, जैकेट आदि से पैक होकर कार्यस्थल के लिए घर से निकले।
विज्ञापन


बाजारों में ठंड के चलते दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुबह कोहरे के चलते आवाजाही कम रही। शाम ढलते लोग घरों में हीटर के आगे बैठ गए। बाजारों में व्यापारी दिनभर अलाव तापते रहे। अंधेरा ढलते ही क्षेत्र के बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।





Iबारिश नहीं होने से किसान और बागवान परेशानI



बारिश न होने से किसान और बागवान दोनों ही परेशान है। किसानों और बागवानों का कहना है कि बारिश न होने से फसल और फलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें