फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी संभालेंगे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी

Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Anuj Rawat/ Aryan juyal
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर अगले महीने जाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को एक दिवसीय टीम, जबकि रामनगर के अनुज रावत को चार दिवसीय टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन


अंडर-19 चार दिवसीय टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं, जो अनुज रावत की कप्तानी में मैच खेलेंगे। अनुज वर्तमान में दिल्ली अंडर 19 टीम में शामिल हैं, जबकि विश्व विजेत अंडर-19 टीम के सदस्य आर्यन जुयाल यूपीसीए से मैच खेलते हैं। यह खबर मीडिया में लीक होते ही आर्यन के पिता डॉ. संजय जुयाल और अनुज रावत के पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें