फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुषि निशंक का शाही अंदाज: फिल्म द बैटल ऑफ शत्रुघात का पोस्टर रिलीज, चेहरे की मासूमियत और सादगी दिल छू लेगी

Sat, 11 Oct 2025 02:14 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अभिनेत्री अरुषि निशंक आगामी फिल्म द बैटल ऑफ शत्रुघात में अपने लुक को लेकर चर्चाओं में हैं। पोस्टर रिलीज होते ही अरुषि का शाही अंदाज सामने आया।
विज्ञापन
1 of 5
आरुषि निशंक की फिल्म द बैटल ऑफ शत्रुघात का पोस्टर रिलीज - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की बेटी अभिनेत्री अरुषि निशंक की आगामी फिल्म द बैटल ऑफ शत्रुघात का पोस्टर रिलीज किया गया। इसके साथ ही अरुषि का लुक भी जारी किया गया। फिल्म में अरुषि का किरदार कहानी के केंद्र में है। एक ऐसा चरित्र जो रहस्य, शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक है।

फिल्म में गुरमीत चौधरी, रजा मुराद, महेश मांजरेकर, सिद्धार्थ निगम और जरीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। खून से सनी तलवार और युद्धभूमि के जोशीले योद्धाओं से सजा पोस्टर इस बात का संकेत है कि फिल्म में रोमांच, भावना और वीरता का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक शहीद काजमी हैं।

अरुषि निशंक के लुक के बारे में बात करें तो यकीनन दिल छू लेना वाला है। उनकी आंखों में झलकती मासूमियत और चेहरे पर बिखरी सादगी ने दिल जीत लेगी। उनका अंदाज, उनकी अदाएं और उनकी आंखों की चमक कोई भी खो जाएगा। 

अपनी इस फिल्म में वह इसी खूबसूरती के साथ नज़र आएंगी। उनके प्रशंसक उनकी इस नए किरदार का इंतज़ार कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही उनका लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है।फिल्म के निर्देशक शहीद काज़मी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पोस्टर रिलीज - फोटो : अमर उजाला

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के पोस्टर में अरुषि का खूबसूरत और शाही अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। मनोरंजन जगत और सामाजिक क्षेत्र दोनों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली अरुषि इस फिल्म में एक रानी का सशक्त किरदार निभा रही हैं। उनका यह रूप न केवल सौम्यता और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि उनके वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक छवि को भी प्रतिबिंबित करता है।

विज्ञापन

3 of 5
कांस में आरुषि निशंक का डेब्यू - फोटो : Aarushi Nishank

उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अरुषि निशंक ने इस बार अपना कांस डेब्यू भी किया था। उनका यह डेब्यू सुर्खियों में रहा। इसके पीछे खास वजह थी उनकी ड्रेस। अरुषि ने  सिर्फ़ ग्लैमर नहीं बल्कि ड्रेस के जरिए वैश्विक संदेश दिया। फैब्रिक वेस्ट से बना गाउन पहनकर उन्होंने कांस में एंट्री की।

4 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कांस के रेड कार्पेट पर जब उत्तराखंड की अरुषि निशंक ने कदम रखा, तो फैशन सिर्फ़ ग्लैमर नहीं, एक वैश्विक संदेश बन गया। फैब्रिक वेस्ट से बनी उनकी सस्टेनेबल ड्रेस ने पर्यावरण जागरूकता और सौंदर्य का ऐसा मेल पेश किया, जो नज़ीर बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुषि निशंक - फोटो : एक्स
प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री, निर्माता व सामाजिक कार्यकर्ता अरुषि निशंक ने कांस फ़िल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सर्कुलर फैशन की ड्रेस पहनकर दुनिया को संदेश दिया। अपने पहले रेड कार्पेट कांस वॉक करते हुए अरुषि ने सर्कुलर फैशन को बढ़ावा दिया। अपनी कस्टम ड्रेस के जरिए एक वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूक और सामाजिक न्याय संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें